Breaking News

नई दिल्ली@आरआर के कोच ने टीम इंडिया को किया सावधान

Share


नई दिल्ली,21मई 2025 I पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का मानना है कि इंग्लैंड का आगामी दौरा भारतीय टीम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है। दरअसल,टेस्ट क्रिकेट में भारत के तीन बड़े नाम रविचंद्रन अश्विन,रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में एक युवा और नई टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जिसके नेतृत्व की जिम्मेदारी संभवतः शुभमन गिल को दी जाएगी। 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नए चक्र का आगाज होगा। सीनियर खिलाडç¸यों की गैरमौजूदगी में यह युवा भारतीय टीम के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा, लेकिन साथ ही उनके सामने विदेशी सरजमीं पर कड़ी परीक्षा भी होगी।
इंग्लैंड टूर होगा मुश्किल
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल मुकाबले के बाद राठौर ने कहा कि यह दौरा निश्चित रूप से कठिन होगा क्योंकि टीम में अब अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। एक नया कप्तान होगा और युवा टीम मैदान में उतरेगी। इससे थोड़ा दबाव बनेगा,लेकिन इसी के साथ युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा मौका भी मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि अश्विन, रोहित और विराट जैसे खिलाड़ी महान रहे हैं। तीनों को कुछ और वक्त खेलना चाहिए था,लेकिन यह उनका निजी फैसला है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए।
सूर्यवंशी की बल्लेबाजी काबिल-ए-तारीफ
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे विक्रम राठौर ने 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की। आईपीएल के हालिया मुकाबले में अहम पारी खेलने वाले वैभव के बारे में राठौर ने कहा कि हम पिछले तीन-चार महीनों से उसके साथ काम कर रहे हैं। दबाव में उसके प्रदर्शन को देखकर अच्छा लगा। उसने जिस परिपम्ता के साथ बल्लेबाजी की, वह काबिल-ए-तारीफ है। इस तरह के अनुभव से वह और बेहतर होगा।
भारत व्हीएस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का पूरा शेड्यूल
पहला टेस्टः20-24 जून,लीड्स
दूसरा टेस्टः2-6 जुलाई,बर्मिंघम
तीसरा टेस्टः10-14 जुलाई, लंदन (लॉर्ड्स)
चौथा टेस्टः 23-27 जुलाई, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्टः 31 जुलाई – 4 अगस्त, केनिंग्टन ओवल


Share

Check Also

वैभव को अंडर-19 एशिया कप के लिए म्हात्रे की अगुआई वाली टीम इंडिया में चुना गया

Share नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2025। आईपीएल ऐंसेशन वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिल रहे …

Leave a Reply