Breaking News

बिलासपुर@ छत्तीसगढ़ में तुर्की के सेब का बहिष्कार

Share


बिलासपुर,17 मई 2025 (ए)।
पाकिस्तान का साथ देने के बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कारोबारियों ने भी तुर्किये के सेब और संगमरमर के बहिष्कार का फैसला लिया है। बिलासपुर के फल मंडी और फल विके्रता संघ ने तुर्किये का विरोध करते हुए वहां के सेब नहीं बेचने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में सालाना 25 करोड़ रुपए से अधिक का सेब आता है। लेकिन अब व्यापारी तुर्किये से सेब नहीं मंगवाएंगे। पहलगाम हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ तुर्किये ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया। इससे व्यापारियों को भारी निराशा हुई। यही वजह है कि देश भर में तुर्किये के सेब फल के साथ ही वहां से आने वाले संगमरमर का विरोध शुरू हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि तुर्किये का भारत को लेकर हालिया राजनीतिक रुख स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमने वर्षों तक इस देश के व्यापार का समर्थन किया। लेकिन इसने हमारी राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply