वाड्रफनगर 5 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बलरामपुर जिला की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुंतला सिंह पोर्ते को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए विधानसभा चुनाव यूपी में योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए योगी जी के पक्ष में प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ से महिला मोर्चा की खास पदाधिकारियों को यूपी में प्रचार के लिए पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपा है,
बलरामपुर जिले वासियों के लिए बड़ी ही सौभाग्य की बात है कि बलरामपुर जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुंतला सिंह पोर्ते को उत्तर प्रदेश में महिला वर्ग को बीजेपी के पक्ष में वोट दिलाने के लिए प्रचारक के तौर पर जिम्मेदारी मिली है, शकुंतला सिंह पोर्ते को मिली इस जिम्मेदारी से भाजपा में खास तौर पर भाजपा की महिला मोर्चा के खेमे में काफी हर्ष है! बलरामपुर जिले के एक नेत्री को इतनी बड़ी जिम्मेदारी का मिलना बलरामपुर जिले वासियों के लिए यह सम्मान की बात है! इस समय शकुंतला सिंह पोर्ते जौनपुर के अंतर्गत मोगराबाद,शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ प्रचार कर रही हैं, इसी तरह से बीजेपी की ओर से समाज में उनकी अच्छी भूमिका हो और समाज सेवा करते रहें वाड्रफनगर क्षेत्रवासियों ने शकुंतला सिंह पोर्ते के लिए दुआएं की हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur