Breaking News

अंबिकापुर@मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद भी अंबिकापुर सडक निर्माण के लिए नहीं मिली 23 करोड़ राशि

Share


  • अंबिकापुर,15 मई 2025 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री द्वारा शहर की सडकों के निर्माण के लिए 23 करोड़ देने की घोषणा के पांच महीने बाद भी नगर निगम को राशि नहीं मिली है। कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और जनता के साथ छल बताते हुए जल्द राशि जारी न करने पर भविष्य में मुख्यमंत्री के अम्बिकापुर दौरे पर विरोध प्रदर्शन की बात कही है।
    नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर निगम चुनाव के पहले दिसम्बर 2024 में अम्बिकापुर की जन सभा में नगर निगम क्षेत्र की सडकों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए 23 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की थी। शहर की अधिकांश सडकें आज तक जर्जर है। इनमें बने बड़े-बड़े गड्ढे रोज दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इस वर्ष मानसून भी समय से पहले आने का अनुमान है। बरसात से पहले सडकों का सुधार न हुआ तो सडकों स्थिति और भी खराब हो जाएगी। बरसात में डामर वाली सडक का निर्माण संभव नहीं है ऐसे में समय भी कम ही शेष है। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि इन्ही सडकों का जन अपेक्षा अनुरूप पुनर्निर्माण न हो पाने के चलते जनता कांग्रेस से नाराज थी। राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा रोड निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये की घोषणा से लोगों को रोड की स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी थी। इसी उम्मीद पर शहर की जनता ने भाजपा के पक्ष में बड़ा जनादेश दिया था। आज नगरवासी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से घोषणा अनुरूप राशि का आबंटन प्राथमिकता से अतिशीघ्र करने की मांग की है जिससे बरसात से पहले सडकों का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात पूर्व राशि जारी न करने की स्थिति में भविष्य में अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस आमजनों के साथ विरोध-प्रदर्शन करेगी।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply