Breaking News

रायगढ़@ तीन कार में गांजा लेकर निकले तस्कर सपड़ाए

Share

रायगढ़,14 मई 2025 (ए)। जि़ले की लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा लाकर क्षेत्र में बेचने वाले दो बड़े गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों गैंग से जुड़े एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 61 किलो गांजा, तीन कार, 7 मोबाइल फोन (जिसमें एक आईफोन), एक हाथ घड़ी और 1.80 लाख रुपये नकद सहित कुल 46 लाख 36 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply