नई दिल्ली,14 मई 2025। आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी भी प्लेऑफ का दरवाजा खुला है। मौजूदा सीजन में उसके तीन मैच बचे हुए हैं, जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बहुत ही अहम है। 13 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.362 है और वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक जेक फ्रेजर मैकगर्क आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों में नहीं खेलेंगे और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपने फैसले के बारे में दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट को बता दिया है।
मौजूदा सीजन में फ्लॉप रहे हैं मैकगर्क
जेक फ्रेजर मैकगर्क मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और मैनेजमेंट की उम्मीदों पर बिल्कुल खरा नहीं उतर पाए। उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली। रन बनाना तो दूर, मौजूदा सीजन में वह क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे। आईपीएल 2025 के 6 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 55 रन बना पाए, जिसमें 38 रन उनका हाईएस्ट स्कोर था, जब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें 9 करोड़ रुपए की मोटी
रकम देकर खरीदा था।
मिचेल स्टार्क और फॉफ डु प्लेसिस ने अभी तक खेलने की नहीं की है पुष्टि
आईपीएल 2025 के बाकी बचे हुए मैचों में उनका ना खेलना किसी भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है। फ्रेंचाइजी पहले से ही कई प्लेयर्स की पुष्टि का इंतजार कर रही है। इनमें ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क,साउथ अफ्रीका के फॉफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स शामिल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के बचे हुए हैं तीन मैच
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल 2025 में अभी गुजरात टाइटंस से 18 मई को, मुंबई इंडियंस से 21 मई को और पंजाब किंग्स से 25 मई को खेलना है। ये तीन उसके लिए बहुत ही जरूरी हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur