सूरजपुर 2 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। विद्यालय बच्चों को पढ़ने के अवसर प्रदान करता है ऐसी धारणा सभी के मन मे रहती है परन्तु जिले में ऐसे भी विद्यालय है जो अच्छी पढाई के साथ साथ सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बृहद किचन गार्डन विकसित कर बच्चों हेतु पौष्टिक सब्जी विद्यालय के आस पास की रिक्त भूमि का उपयोग कर उपजा रहे है जिसका उपयोग छात्र नियमित कर रहे है ।
ऐसा एक विद्यालय विकासखंड प्रतापपुर का प्राथमिक शाला सारसताल सोनगरा है यहां पदस्थ शिक्षक रंजय सिंह ग्रामीणों, अभिभावकों एवं बच्चों के सहयोग से बृहद किचन गार्डन विकसित किए है जिसमे मौसमी सब्जी उपजाकर मध्यान्ह भोजन में उपयोग नियमित करते है,शिक्षक द्वारा अहाता नही होने के बाद भी बॉस का अस्थाई घेरा बनाकर सब्जी एवं फलदार बृक्ष लगाए गए है, हैण्डपम्प के पास केला एवं पपीता लगाया गया है जो नीचे गिरे पानी से फलफूल रहा है जिसका उपयोग सभी बच्चें करते है। शिक्षक द्वारा बरसात के दिनों मे भी भिंडी,मक्का,भाटा, लौकी,कोहड़ा,मूली,लालभाजी,पालक भाजी लगाया गया था जिसका उपयोग बच्चों हेतु किया गया,अभी वर्तमान में फूलगोभी, पत्तागोभी, मटर,भाटा, टमाटर,लहसुन,प्याज,मिर्च लगाया गया है जो फल देना आरम्भ कर दिया है,इसका भी उपयोग छात्र कर रहे है ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur