मनेन्द्रगढ़ 2 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। केल्हारी पुलिस ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी जानकारी के अनुसार दिनांक 31/01/2022को थाना केल्हारी क्षेत्र से प्रार्थिया मानमती पति नरेन्द्र सिंह उम्र 35साल ने थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट की,कि-उसकी नाबालिग लडकी को आरोपी चैनसिंह शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने घर डोंगरी टोला ले गया,के संबंध में थाना प्रभारी केल्हारी तेजनाथ सिंह,पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह कोरिया बैकुण़ठपुर तथा एस डी ओ पी मनेन्द्रगढ श्री राकेश कुमार कुर्रे को घटना के संबंध में अवगत कराते हुये तत्काल थाना में अपराध क्रमांक 10/2022 धारा 363,366 भा द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह के द्वारा टीम घटित कर प्रधान आरक्षक शेषनारायण सिंह आरक्षक दीपक मिंज,सीताराम बारे,प्रदीप साहू,महिला आरक्षक बिनको बहाले व परिजनों को साथ लेकर ग्राम डोंगरी टोला थानगांव,थाना बिजुरी जाकर आरोपी चैनसिंह पिता स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह गोंड उम्र 19साल को घर में तलब कर पूछताछ किया गया।उसके कब्जे से नाबालिग पीडिता को उसकी माँ मानमती पिता नरेन्द्र सिंह के समक्ष बरामद कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी को थाना लाकर पूछताछ किया गया नाबालिग पीडिता को उसके परिजनों को सुपुर्दनामा दिया गया।विवेचना पर नाबालिग पीडिता से महिला प्रधान आरक्षक सुमिता थाना चिरमिरी से कथन कराया गया। जो आरोपी चैन सिंह विगत दो माह से नाबालिग पीडिता को शादी करने का झांसा देकर जबरन बलात्कार करना बताई। डॉक्टरी मुलाहिजा हेतु फार्म भरकर महिला आरक्षक बिनको बहाले से शासकीय अस्पताल मनेन्द्रगढ में महिला चिकित्सक से पीडिता की मुलाहिजा कराया गया तथा आरोपी चैनसिंह के लिंग का परीक्षण शासकीय अस्पताल केल्हारी में मुलाहिजा कराया गया।आरोपी के विरूद्ध धारा 363,366,376(2)ढ भा द वि एवं पास्को एक्ट की धारा 6 के तहत भलिभांति अपराध स्वरूप पाये जाने से आरोपी चैनसिंह ग्राम डोंगरी टोला थाना बिजुरी को दिनांक2-2-2022को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय मनेन्द्रगढ स्टॉफ के जरिए तथा आरोपी को जेल वारंट बनने पर जेल जमा किया।उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह निरीक्षक,प्रधान आरक्षक शेष नारायण सिंह,आरक्षक दीपक मिंज,प्रदीप साहू,सीताराम बारे द्वारा अपराध कायमी के महज तीन घण्टे के अन्दर मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले अन्तर्गत थानाक्षेत्र बिजुरी के डोंगरी टोला से गिरफ्तार किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur