Breaking News

रायपुर@ राजकुमार कॉलेज उठाएगा लक्षिता मिरानिया की 12 वीं तक की पढ़ाई का खर्च

Share


रायपुर,28 अपै्रल 2025 (ए)।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार के लिए राजकुमार कॉलेज ने एक संवेदनशील और सराहनीय कदम उठाया है। कॉलेज प्रबंधन ने दिनेश मिरानिया की बेटी लक्षिता मिरानिया की 12वीं कक्षा तक की पूरी पढ़ाई का खर्च वहन करने का फैसला किया है। इस निर्णय की जानकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजकुमार कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रेसिडेंट टीएस सिंहदेव ने दी।टीएस सिंहदेव ने मिरानिया परिवार से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिनेश मिरानिया की बेटी लक्षिता वर्तमान में राजकुमार कॉलेज में 9वीं कक्षा की छात्रा है। परिवार के साथ मुलाकात के दौरान उनकी शिक्षा की चिंता सामने आई। इस दुख की घड़ी में उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राजकुमार कॉलेज ने लक्षिता की 9वीं से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply