Breaking News

भिलाई@ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! 53 अवैध मकानों को किया ध्वस्त

Share

कार्रवाई जारी. तोड़े जाने हैं लगभग 200 मकान
भिलाई,13 अप्रैल 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में एक बार फिर रविवार को प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन लिया। इस कार्रवाई में 53 मकानों को जमींदोज किया है। यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी किए गए नोटिस के आधार पर की जा रही है। हालांकि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन कई निवासियों ने खुद ही अपने कब्जे खाली कर दिए। जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर निगम के खुर्सीपार जोन अंतर्गत वार्ड 42 गौतम नगर में आज अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। रविवार सुबह से निगम की टीम गौतम नगर के मेन सीवरेज लाइन के ऊपर बने 53 घरों को तोडऩे पहुंची है। इससे प्रभावित इलाके के रहवासियों में अफरा-तफरी मची गई। बता दें कि लोगों ने यहां सीवरेज लाइन के ऊपर कब्जा कर अपना आशियाना बना लिया था। इसी के आधार पर प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाने लगभग 10 से भी ज्यादा नोटिस दी जा चुकी थी। नोटिस की बारंबार अनदेखी के चलते निगम की टीम ने आज सख्ती दिखाते हुए तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू कर दिया।
तोड़े जाने हैं दो सौ के लगभग मकान
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने का काम खुर्सीपार जोन 1 से शुरू किया है। यहां करीब 53 मकान को आज तोडऩे का लक्ष्य रखा गया। इसके बाद जोन 2 में करीब 80 घर और जोन तीन में 70-80 घर मिलाकर कुल 200 से ज्यादा अवैध कब्जा वाले मकानों को तोड़ा जाएगा। ये सभी मकान मेन सीवरेज लाइन के ऊपर बने हुए हैं। अतिक्रमण हटाने के बाद सीवरेज लाइन का जीर्णोद्धार किया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मॉर्निंग वॉक से घर आकर शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला में रहने वाले शिक्षक ने …

Leave a Reply