पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन…
वीडियो हुआ वायरल, कानून व्यवस्था पर सवाल?
जांजगीर चांपा,11 अप्रैल 2025 (ए)। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े रबेली से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख आपका भी दिल दहल जाएगा। यह पूरा मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा यह कि ग्राम बड़े रबेली में 9 अप्रैल की रात युवक गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था,जहां आसपास के लोगों ने देख लिया और मारपीट की। ग्रामीणों और परिजनों ने युवक को रात भर पीटा है। इतना ही नहीं अगली सुबह उसे बीच चौराहे में ले गए और फिर नग्न कर मारा। पीडç¸त युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसे पीने का पानी तक नहीं दिया। युवक को सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय और समाज के लोगो मे काफी आक्रोश है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur