Breaking News

जशपुर,@शादी से पहले युवती ने खुदकुशी,परिजनों में मचा कोहराम

Share

जशपुर,06 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुटूंगा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के कुछ दिन पहले ही एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ग्राम बुटूंगा के सरपंच नकुल राम की बेटी प्रतिमा थी, जिसकी शादी की तैयारियां पूरे परिवार द्वारा जोर-शोर से की जा रही थीं। लेकिन आज सुबह प्रतिमा ने अपने घर के पास लगे एक पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। प्रतिमा की आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बेटी की इस अप्रत्याशित और दुखद कदम से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में शोक की लहर फैल गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@छात्रा की आत्महत्या मामले की एफआईआर में नाम आया,एमए छात्र का प्रवेश निरस्त

Share राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्रवाई -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय …

Leave a Reply