- जशपुर में पहली बार विमान उड़ानें का दिया गया प्रशिक्षण
- पायलट बनाने के हर संभव सहायता कराया जाएगा उपलब्ध
जशपुरनगर,16 मार्च 2025 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज आगडीह के हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर एसम्ीएन एनसीसी रायपुर के कैंडिडेट का उत्साहवर्धन किया और उनके अनुभव जाने मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर के युवाओं को मेडिकल , इंजिनियर, शिक्षक, सहित हर क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है। जशपुर के युवाओं पायलट में अपना भविष्य बनाए इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन हर संभव सहायता उपलध कराया जाएगा उन्होंने बच्चों को जशपुर के पर्यटन स्थल का भ्रमण करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया कि जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से बहुत अच्छा जिला यहां काजू, चाय पत्ती नाशपाती सहित अच्छा फलों की खेती होती है । जशपुर में सेव की भी खेती की जा रही है। मुख्यमंत्री ने माइक्रो लाइट एयर स्मड्रन विमान का अवलोकन कर तकनीकी जानकारी ली ।
इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय डी डी सी श्रीमती शान्ति भगत सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा आईजी श्री अंकित गर्ग कलेक्टर श्री रोहित व्यास एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिले में 7 मार्च 25 से रोज सुबह छोटे विमान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विमान आसमान की सैर कर वापस जमीन पर आ जाता है। दरअसल आगडीह हवाई पट्टी से 3 सीजी एअर स्कवाड्रन एनसीसी रायपुर के 100 चयनित केडेट्स को हल्के विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रायपुर से बाहर जशपुर जिले में पहली बार हो रहा प्रशिक्षण को लेकर केडेट्स मे भी भारी उत्साह है। एक तरफ जशपुर का मनोरम दृश्य और प्रशिक्षण पाने का उत्साह उनके जोश को दोगुना कर देता है। लगभग एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में केडेट्स का विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दिया जा रहा है। 100 केडेट्स को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।
ट्वीन सीटर एसडब्ल्यू 80 विमान से दिया जा रहा है प्रशिक्षण
आगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। सिंगल इंजन ट्वीन सीटर वायरस एसडल्यू 80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विमान 20 हजार फीट तक उड़ान भर सकता है। फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 1000 फीट तक ही उड़ान का संचालन किया जा रहा है। कमांडिग ऑफिसर ने बताया की यह प्रशिक्षण केडेट्स के सुनहरे भविष्य की नींव तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि एनसीसी के एयर विंग से सी प्रमाण पत्र परीक्षा में अच्छे ग्रेडिंग से पास करने पर केडेट्स सीधे एयर फ़ोर्स के इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाते हैं।
एअर फोर्स पायलट बनने का सपना लिए ले रहे हैं प्रशिक्षण
प्रशिक्षु नितेश प्रजापति ने बताया की वे पहली बार जशपुर में प्रशिक्षण के लिए आए हैं। यहां का साफ-स्वच्छ और खूबसूरत वातावरण में फ्लाईंग की ट्रेनिंग लेना उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया की वे एअर फोर्स पायलट बनना चाहते हैं और यह प्रशिक्षण उनका सपना को पूरा करेगा। इसी तरह प्रशिक्षण ले रहे प्रांशु चौहान ने बताया की यहां पर एअर ट्रैफिक क्लीयर रहता है। रनवे भी क्लीयर मिलने की वजह से प्रशिक्षण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। यहां का स्वच्छ वातावरण और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य होने की वजह से जशपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करना उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur