कोरबा,03 मार्च 2025 (घटती-घटना)। जिले महापौर सहित निगम पार्षदों को शपत दिलाने एक ओर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कोरबा प्रवास कार्यक्रम था वहीँ दूसरी ओर कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व ट्रांसपोर्ट नगर चौक के निकट स्थापित अलका काम्प्लेक्स के चार दुकानों के सामने का हिस्सा अचानक धराशाई हो गया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए । बताया गया कि मुख्य मार्ग पर 40 साल से भी अधिक पुराना अलका कामलेक्स स्थित है और इन दिनों बगल की सड़क खोदकर टीपी नगर में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है एवं निर्माण कार्य के दौरान काम्प्लेक्स के चार दुकान का सामने का हिस्सा अचानक धराशाई हो गये। कोई जन हानि तो नहीं हुई लेकिन घटना से व्यापारी दहशत में आ गए हैं। लोगों मे चर्चा इस बात की है कि सड़क खोदने और निर्माण कार्य के दौरान होने वाले कंपन की वजह से चार दशक पुराने दुकानों की नींव और दीवारों ने साथ छोड़ दिया। निर्माण कार्य के दौरान एकत्र गंदे पानी को भी पंप लगाकर वहीँ पर बहाया जा रहा था, जिससे बड़े पैमाने पर नमी भी मौजूद है। माना जा रहा है कि नींव कमजोर होने से यह घटना घटित हुई होगी । इस घटना से एक ओर जहाँ व्यापारी दहसत मे है वही निगम अधिकारीयों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही उक्त घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur