Breaking News

अंबिकापुर,@जबरन दुष्कर्म के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,22 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी दिनांक 21/01/25 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का जानपहचान मलगवा निवासी मुन्ना केरकेट्टा से साथ मे मजदूरी काम करने के दौरान हुआ था, जानपहचान होने से मुन्ना प्रार्थी के घर आना जाना भी करता था, कि दिनांक 20/01/25 कों प्रार्थी अपने बहन के घर चला गया था और वही रुक गया था कि प्रार्थी कों घरवालो से फ़ोन के माध्यम से सूचना मिला कि मुन्ना केरकेट्टा प्रार्थी की लड़की को रात मे ले गया था जो सुबह वापस लाकर छोड़ा हैं, तब प्रार्थी वापस अपने घर आकर अपनी लड़की से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो पीडि़ता बताई कि घटना दिनांक 20/01/25 कों मुन्ना केरकेट्टा पीडि़ता के घर आकर पीडि़ता कों सजी खरीदने की बात बोलकर साथ मे ले गया था, जो पीडि़ता कों बाजार ना ले जाकर अपने घर ले गया और जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया और सुबह वापस घर लाकर छोड़ दिया हैं, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 47/25 धारा रिपोर्ट पर धारा 64 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीडि़ता का कथन लेख कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी मुन्ना केरकेट्टा कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम मुन्ना केरकेट्टा उम्र 40 वर्ष साकिन मलगवां खुर्द खालपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीडि़ता कों सजी खरीदने के बहाने अपने घर ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक दिलिप दुबे, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, आरक्षक संजय कुजूर सक्रिय रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/खैरबार,@ वन ग्राम से राजस्व ग्राम

Share :विकास की राह या विस्थापन का खतरा?खैरबार मामले में उठे कानूनी और सामाजिक सवालअम्बिकापुर/खैरबार,22 …

Leave a Reply