Breaking News

अम्बिकापुर,@27.5 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,10 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। थाना गांधीनगर, दरिमा व मणिपुर पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। 5 आरोपियों के कजे से कुल 27.5 लीटर अवैध महुआ शराब जत किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई के दौरान गांधीनगर पुलिस ने आरोपिया मंजू मुण्डा उम्र 40 वर्ष निवासी गंगापुर थाना गांधीनगर के कजे से 4 लीटर, बसंती बाई उम्र 40 वर्ष निवासी बढऩीझरिया थाना गांधीनगर के कजे से 7.5 लीटर, सरिहानो बाई उम्र 40 वर्ष साकिन पटेलपारा थाना गांधीनगर के कजे से 8 लीटर, थाना मणीपुर पुलिस ने आरोपी रामबिलास खेस उम्र 40 वर्ष निवासी भाथूपारा थाना मणीपुर के कजे से 3.5 लीटर, थाना दरिमा पुलिस आरोपी हकीम यादव उम्र 42 वर्ष निवासी सखौली नवापारा थाना दरिमा के कजे से 4.5 लीटर महुआ शराब जत किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply