Breaking News

अम्बिकापुर@बकरी चोरी के मामले में 2 नबालिग सहित तीन आरोपी व एक खरीददार गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,10 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। तीन नग बकरी चोरी के मामले में रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन आरोपी व एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अली हुसैन ग्राम बटवाही पुलिस चौकी रघुनाथपुर का रहने वाला है। 7 फरवरी की रात को अज्ञात चोर द्वारा इसके घर से तीन नग बकरी चोरी कर ली गई थी। अली ने मामले की रिपोर्ट रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में दो नाबालिग सहित आरोपी अक्षय पिता भगवान उम्र 21 वर्ष निवासी देवरी डुमरपारा थाना बतौली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि चोरी की बकरी को रायकेरा टोकोापारा थाना सीतापुर निवासी नुरूल्ला खान 3 हजार रुपए एडवांस लेकर बेचना बताया। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने खरीदार को भी गिरफ्तारर किया है। पुलिस ने खरीदार के कजे से चोरी की बकरी जत किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विकास पुरुष लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण,बलरामपुर को 202 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Share मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया अनावरण, कुपोषण से लड़ने 967 बच्चों …

Leave a Reply