Breaking News

एमसीबी@ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने की जिला स्तरीय बैठक

Share


व्यय निगरानी समिति को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
-संवाददाता-
एमसीबी,02 फरवरी 2025(घटती-घटना)। छाीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वार नगरी निकाय निर्वाचन 2025 के व्यय मॉनिटरिंग हेतु जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिए सुषमा ठाकुर को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक द्वारा जिले के अंतर्गत नगर पालिक निगम चिरमिरी, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़, नगर पंचायत खोगापानी, नगर पंचायत नई लेदारी, नगर पंचायत झागराखंड, नगर पंचायत जनकपुर के अध्यक्ष पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों का व्यय लेखा संधारण के संबंध में व्यय नोडल एवं व्यय संपरिक्षकों की दिनांक 2 फरवरी 2025 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नगरी निकाय निर्वाचन 2025 हेतु विभिन्न नगर निगम,नगर पालिका परिषद,नगर पंचायत के महापौर / अध्यक्षों के द्वारा निर्वाचन प्रचार प्रसार किया जाने वाले व्यय का लेखा संधारण हेतु जिला स्तर पर व्यय निगरानी समिति बनाई गई है।व्यय प्रेक्षक द्वारा महापौर/ अध्यक्षों हेतु निर्धारित व्यय सीमा प्रचार प्रसार के दरों की सूची व्यय लेखा संधारण हेतु प्रारूप के संबंध में निगरानी समिति को विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में सी एस सराफ व्यय नोडल, तथा व्यय संपरीक्षक मयंक पटेल, अभिनंदन मिंज, अशोक यादव व अन्य सहयोगी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply