- आशीष डबरे एवं आशा महेशसाहू को माना जाता है बी टीम का हिस्सा
- पिछले जनपद चुनाव में हुआ था साठगांठ,भाजपा की सौभाग्यवती बनीं थीं जनपद अध्यक्ष,कांग्रेस की आशा महेश साहू बनीं थीं उपाध्यक्ष
- इस बार आशा महेश साहू जिला पंचायत सदस्य के लिए कर रहीं थीं दावेदारी,लेकिन उसी क्षेत्र से विधायक भैयालाल राजवाड़े की पुत्री गीता राजवाड़े को भाजपा ने उतारा है मैदान में
- क्या विधायक पुत्री के खिलाफ चुनाव लड़कर विधायक की बी टीम होने का आरोप खारिज कर पांएगे आशीष डबरे एवं आशा महेश साहू की टीम
- अब जिला पंचायत सदस्य के चुनाव से पीछे हटकर फिर छिंदिया क्षेत्र से बीडीसी का चुनाव लड़ सकती हैं आशा
- महेश साहू,इसी क्षेत्र से अनिल जायसवाल एवं विपिन जायसवाल की भी हो रही दावेदारी,यदि ऐसा हुआ तो तीन जनपद उपाध्यक्ष इस बार एक सीट से होंगे आमने सामनें
- वास्तविकता से जुड़ी खबरें पढिए सिर्फ घटती घटना अखबार में

-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर/पटना,27 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। कोरिया जिले मे इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में काफी रोचक स्थिति देखने को मिल रही है, वर्तमान स्थिति में एक ओर जहां सत्ताधारी दल द्वारा गंभीरता दिखाते हुए अपने प्रत्याशियो की घोषणा की जा चुकी है तो वहीं कांग्रेस अभी पिछड़ी हुई है,जिला विभाजन के बाद इस बार कोरिया जिला पंचायत की तस्वीर बदल गई है,पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनने दावेदारो ने काफी जोर आजमाईष किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु नामांकन की प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू की जा चुकी है तो वहीं कुछ सीटों पर काफी घमासान होगा इसका अंदाजा भी लगाया जा रहा है।

इसी बीच एक और खबर ने जोर पकड़ लिया है और वह है कि क्या स्थानीय विधायक की पुत्री जिन्हे भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार घोषित कर दिया है और इसी क्षेत्र से जनपद पंचायत बैकुंठपुर की उपाध्यक्ष आशा महेश साहू के द्वारा तैयारी की जा रही थी क्या विधायक पुत्री को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद अब आशा महेश साहू द्वारा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा जाएगा या फिर उनके द्वारा मन बदल दिया गया है और वे अब एक बार फिर जनपद सदस्य के लिए तैयारी मे जुट गई हैं सवाल इसलिए उठ रहा है कि अभी तक उन्हे विधायक की बी टीम के रूप में मना जा रहा था, कांग्रेस नेता आशीष डबरे के साथ मिलकर उनके द्वारा कई दिनों से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा था लेकिन विधायक पुत्री के सामने आने के बाद उन्हे बैकफुट पद देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि पिछले जनपद पंचायत चुनाव के दौरान ही आशा महेश साहू की वर्तमान विधायक भैयालाल राजवाड़े के साथ सांठगांठ हुई थीं अप्रत्याशित तौर पर भाजपा की सौभाग्यवती सिंह अध्यक्ष एवं तात्कालिक विधायक अंबिका सिंहदेव की इच्छा के विपरीत कांग्रेस से ही अलग टीम तैयार कर आषा महेष साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई थी।

क्या सच में विधायक की बी टीम है आशीष डबरे एवं आशा महेश साहू
कोरिया जिले की राजनीति में अजब गजब का संयोग देखने को मिलता है,बाहर से नेता भले ही अलग दिखलाई पड़ते हैं लेकिन भीतरखाने से ऐसी खिचड़ी पकती है जो कि राजनीति के लिहाज से अच्छी नही मानी जा सकती। इसी का परिणाम है कि पिछले जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा समर्थित रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी जबकि उस दौरान निर्दलीय चुनाव लड़े वेदांति तिवारी उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए थे। हलांकि यह अलग बात है कि अब वे फिर से कांग्रेस में सक्रिय हैं। पिछले चुनाव के बाद स्थानीय राजनीति ने अलग ही रूप ले रखा था,आषीष डबरे एवं जनपद उपाध्यक्ष आषा महेश जो कि पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव के करीबी हुआ करते थे उनकी गिनती धीरे-धीरे अंबिका सिंहदेव के विरोधियों के रूप में होने लगी थी। गत विधानसभा चुनाव मे भी आषीष डबरे एवं आषा महेष साहू की टीम ने किसका साथ दिया था यह सर्वविदित है। भैयालाल राजवाड़े के विधायक बनने के बाद भी उनकी पहचान विधायक भैयालाल राजवाड़े की बी टीम के रूप में होने लगी थी। कई मौके पर पूर्व में भी देखने में मिला कि विधायक एवं आषीष डबरे एवं आषा महेष साहू की टीम के द्वारा मिलजुलकर काम किया जा रहा था।
जिला पंचायत सदस्य के लिए जारी था जनसंपर्क,अब लगा ब्रेक
जनपद उपाध्यक्ष आशा महेशा साहू के द्वारा इस बार जिला पंचायत सदस्य के लिए तैयारी की जा रही थी, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 में उनके द्वारा जनसंपर्क भी शुरू कर दिया गया था। अब भाजपा ने इस क्षेत्र से विधायक भैयालाल राजवाड़े की पुत्री गीता राजवाड़े को मैदान में उतार दिया है तब से इस क्षेत्र का समीकरण बदल गया है,अब जैसी चर्चा है कि आशा महेश साहू द्वारा इस क्षेत्र में जनसंपर्क बंद कर दिया गया है। गीता राजवाड़े द्वारा इस क्षेत्र में जोर शोर से प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी गई है वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त भी नजर आ रही हैं। बदले समीकरण में कांग्रेस की ओर से यहां कोई प्रत्याशी खुलकर सामने भी नही आ रहा है। वहीं आषा महेष साहू के अप्रत्याशीत तौर पर मैदान से बाहर हो जाने के कारण या हार के भय से खुद को पीछे कर लिया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि गीता राजवाड़े को भरपूर सहयोग का वादा भी इस बी टीम के द्वारा किया गया है।
क्या फिर से बीडीसी का चुनाव लड़ेगी आशा महेश साहू
जनपद उपाध्यक्ष आषा महेष साहू जिनके द्वारा माह भर से कांग्रेस नेता आषीष डबरे के साथ मिलकर चुनाव प्रचार अभियान प्रांरभ कर दिया गया था अब गीता राजवाड़े के सामने आने के बाद वे बैकफुट पर आ गई हैं जिससे कि उनके बी टीम होने की बात को भी बल मिलता है। जैसी जानकारी मिल रही है कि अब वे एक बार फिर से बीडीसी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। छिंदिया क्षेत्र से ही उनके दावेदारी की बात सामने आई है।
छिंदिया क्षेत्र में होगा घमासान,तीन जनपद उपाध्यक्ष होंगे आमने सामने
जनपद पंचायत के लिहाल से इस बार छिंदिया क्षेत्र में काफी घमासान मचने की खबरें हैं बतलाया जा रहा है कि जनपद उपाध्यक्ष आषा महेष साहू भी इसी क्षेत्र से जनपद सदस्य की तैयारी कर रही हैं वहीं कांगे्रस नेता अनिल जायसवाल जो कि पूर्व में जनपद उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं वे भी इसी क्षेत्र से तैयारी कर रहे हैं साथ ही पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विपिन जायसवाल भी इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं अंतिम समय में क्या होता है यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन यदि ऐसा होता है तो छिन्दिया क्षेत्र का चुनाव काफी रोचक होगा,तीन जनपद उपाध्यक्ष इस सीट से आमने सामने होंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur