Breaking News

अंबिकापुर,@कांग्रेस नेता विजय सोनी व सूर्य प्रकाश साहू ने किया भाजपा में प्रवेश

Share


अंबिकापुर,27 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद विजय सोनी तथा पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू ने सोमवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, तथा पूर्व नगर निगम सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा की उपस्थिति में अपने समर्थकों सहित भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा नेताओं ने सभी का भाजपा का गमछा पहनकर स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता विजय सोनी एवं सूर्य प्रकाश साहू सहित सभी प्रवेशियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों से त्रस्त होकर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छाीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस छोडकर भाजपा में आ रहे हैं, हम इनका स्वागत करते हैं, इन सभी के आने से भाजपा मजबूत होगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व पार्षद विजय सोनी एक लोकप्रिय जनपद प्रतिनिधि तथा समाज सेवी रहे हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस नेता सूर्य प्रकाश साहू एक समाजसेवी संस्था अनोखी सोच के अध्यक्ष है, जिनके नेतृत्व में संस्था ने कोविड काल में सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया था। भाजपा प्रवेश करने वालों में किरण साहू, दिनेश गर्ग, पंकज चौधरी, संजू चटर्जी, विशाल साहू दशरथ साहू, सोनिया साहू, सितारा सोनवानी, नीतू गोयल, रीना साहू शांता केरकेट्टा, कमलमनी मुंडा, शीला साहू, अंजू साहू, चंदा साहू, दिव्या दुबे, रीता मिश्रा एवं छाीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व कप्तान कार्तिक शर्मा शामिल थे। इस अवसर पर जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा, विनोद हर्ष, विद्यानंद मिश्रा, जन्मजय मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह, प्रयाग राज साहू, अभय साहू, वेदांत तिवारी, अजय सोनी, शंभू सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply