Breaking News

अम्बिकापुर@फोर्टिफाइड चावल लदे ट्रक जत, प्रशासनिक टीम ने की कार्रवाई

Share


अम्बिकापुर,25 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सप्लाई की जाने वाली फोर्टिफाइड चावल प्रशासन और खाद्य विभाग के संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात शहर के खरसिया नाका के पास से पकड़ा है। ट्रक में फोर्टिफाइड चावल लोड था। टीम ने ट्रक को जत कर लिया है। यह चावल एक ट्रेडिंग सेंटर में उतारा जाना था। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को खाद्य विभाग को सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक संदिग्ध रूप से अरूण ट्रेडिंग के सामने खड़ा है। मिनी ट्रक में अवैध धान होने की सूचना दी गई। सूचना पर अंबिकापुर तहसीलदार जयेंद्र सिंह सहित खाद्य विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर जांच की तो उक्त ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएम 8562 में फोर्टिफाइड चावल पाया गया। ट्रक में जो बोरे मिले उसका उपयोग धान बिक्री में लिया जाता है। प्रशासनिक अमले ने मिनी ट्रक को जत कर लिया है। फोर्टिफाइड चावल सिर्फ सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित किया जाता है। इस कारण आशंका है कि, ये चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली से तस्करी कर ट्रेडिंग सेंटर लाया गया था।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विकास पुरुष लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण,बलरामपुर को 202 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Share मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया अनावरण, कुपोषण से लड़ने 967 बच्चों …

Leave a Reply