Breaking News

अंबिकापुर,@महापौर के लिए डॉ.अजय तिर्की ने खरीदा नामांकन फॉर्म

Share


अंबिकापुर,25 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। नगर निगम चुनाव के लिए महापौर व पार्षद पद के उम्मीदवारों की घोषणा अब तक भाजपा व कांग्रेस द्वारा नहीं की गई है। वहीं शनिवार को कांग्रेस की ओर से दो बार महापौर रहे डॉ. अजय तिर्की निवासी महुआपारा से नामांकन फॉर्म खरीदा है। जबकि अब तक कांगे्रस द्वारा संगठन की ओर से इनका नाम फाइनल नहीं किया गया है। जबकि पैनल में कांग्रेस से चार नाम चल रहे हैं। वहीं महापौर द्वारा नामांकन फॉर्म की खरीदी की जाने से इनके नाम को फाइनल माना जा रहा है। वहीं भाजपा की ओर से महापौर पद के लिए अब तक किसी ने नामांकन फार्म की खरीदी नहीं की है। हालांकि इच्छुक दोनों दल से कई उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए बिना नाम के घोषणा के बावजूद भी नामांकन फॉर्म की खरीदी कर चुके हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंडर-14 क्रिकेट में सरगुजा का धमाकेदार आगाज,दुर्ग को 10 विकेट से हराया

Share सनी ओझा और तोसिक मानिकपुरी ने झटके 3-3 विकेट,गगन बोस व चिराग राजवाड़े ने …

Leave a Reply