अंबिकापुर, 17 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। जुट-सुतली, टमाटर-वायर बिक्री करने के नाम पर शहर के एक व्यवसायी से 50 हजार रुपए ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आकाश केसरी पिता अरूण केशरी उम्र 35 वर्ष निवासी रामानुजगंज जिला बलरामपुर का रहने वाला है। वह अंबिकापुर खरसिया रोड में रहकर हार्डवेयर दुकान का संचालन करता है। 28 अक्टूबर 2024 को गुगल से इंडिया मार्ट कंपनी में माल की जानकारी प्राप्त करने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। इसके राधे एक्सर्पोट के नाम से बाद कॉल बैक कर आकाश केसरी से बात की और जुट- सुतली टमाटर – वायर का मेनुफैक्चर होना बताया। आकाश द्वारा जुट सुतली , टमाटर- वायर लेने का कुल 5 लाख रूपये में सौदा तय हुआ। इसक लिए आकश ने आनलाईन 50 हजार रूपये राधे एक्सर्पोट प्रो. अंकित कुमार सतासिया के खाते में डाला दिया। इसके बाद सामग्री के लिए राधे एक्सर्पोट से बार-बार संपर्क करने पर टाल मटोल करता रहा। कुछ दिनों बाद आकाश को फोन रिसिव करना भी बंद कर दिया। ठगी के शिकार होने पर आकाश ने मामले की रिपोर्ट 16 जनवरी को कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur