Breaking News

अंबिकापुर,@रुपए देने से मना किया तो तीन युवकों ने कड़ा व फाइटर से बस एजेंट को पीटा

Share

अंबिकापुर,17 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। रुपए नहीं दिया तो तीन बदमाशों ने हाथ में पहने कड़ा एवं फाईटर से बस एजेंट की बेदम पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद वह मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों बादमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ताहिद साहित सिद्दीकी शहर के रसुलपुर का रहने वाला है। वह प्रतिक्षा बस स्टैंड में एजेंट का काम करता है। 13 जनवारी की रात करीब 11.50 बजे रायपुर जाने वाले सवारियों को बस में बैठा रहा था और आवाज लगा रहा था। बस स्टैंड के बाहर दर्रीपारा निवासी आयुष पांडेय, मनीष माइकल तथा मोनू साहू आए और ताहिद को बोले की अपने पास पैसे रखे हो दो नहीं तो जान से मारकर फेंक देंगे। पैसे देने से मना करने पर तीनों बदमाशों ने हाथ में पहने कड़ा व फाइटर से पिटाई कर दी। कान व आंख के नीचे चोट लगने वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वह मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी आयुष पाण्डेय, मनीष माइकल तथा मोनू साहू के खिलाफ धारा 119(1), 296, 3(5), 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंडर-14 क्रिकेट में सरगुजा का धमाकेदार आगाज,दुर्ग को 10 विकेट से हराया

Share सनी ओझा और तोसिक मानिकपुरी ने झटके 3-3 विकेट,गगन बोस व चिराग राजवाड़े ने …

Leave a Reply