Breaking News

अंबिकापुर@आरक्षक की बाइक चोरी,खराबी आने पर सडक किनारे छोड़ दिया था…

Share

अंबिकापुर,16 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। शहर के महामाया मंदिर के पास से आरकक्षक की बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी। बाइक में खराबी आ जाने पर आरक्षक ने सडक किनारे खड़ी कर अपने किराए के मकान गुदरी बाजार चला गया था। आरक्षक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार अमलेश्वर सिंह ग्राम सोनतरई थाना उदयपुर का रहने वाला है। वह सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। 26 दिसंबर को वह एफएसएल कार्य से अंबिकापुर बाइक क्रमांक सीजी 29 एबी 0887 से आया था। रात करीब 12.30 बजे महामाया मंदिर के पास उसकी बाइक खराब हो गई थी। वह सडक किनारे खड़ी कर अपने किराए के मकान गुदरी बाजार के पास चला गया। दूसरे दिन सुबह जाकर देखा तो उसकी बाइक नहीं थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह अपने स्तर से अब तक खोजबीन कर रहा था। नहीं मिलने पर वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply