Breaking News

अंबिकापुर@कलेक्टर ने संभाला नगर निगम प्रशासक का पद

Share

अंबिकापुर,08 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। नगर निगम अंबिकापुर के वर्तमान परिषद का कार्यकाल मंगलवार 7 जनवरी को समाप्त हो गया। बुधवार को कलेक्टर विलास भोसकर ने नगर निगम पहुंच प्रशासक के रूप में कामकाज संभाल लिया है। अंबिकापुर सहित प्रदेश के 10 नगर निगमों के लिए प्रशासक नियुक्त किया है। बता दें नगर निगम अंबिकापुर के लिए एक संयोग हैं कि प्रशासक के रूप में कामकाज देखने वाले कलेक्टर विलास भोसकर, यहां के आयुक्त भी रह चुके हैं। वर्ष 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विलास भोसकर वर्ष 2014 में प्रशिक्षु आइएएस के रूप में सरगुजा में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उस दौरान विभिन्न पदों पर कार्य करने के साथ ही उन्होंने नगर निगम आयुक्त की जबाबदारी भी संभाली थी। अल्प अवधि के लिए ही निगम आयुक्त का कामकाज संभालने के दौरान उन्होंने शहरी व्यवस्थाओं में सुधार के साथ जनसुविधा विस्तार के कार्यों को गति दी थी। नगर निगम की लचर कार्यशैली में गुणात्मक सुधार लाकर उन्होंने राजस्व संग्रहण में गति लाकर निगम कर्मचारियों में भी नए उत्साह का संचार किया था। लगभग 10 वर्ष बाद विलास भोसकर फिर प्रशासक के रूप में नगर निगम का कार्य देखेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply