
अंबिकापुर,06 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। धन धन गुरु गोविंद सिंह का 358 वां प्रकाश पर्व सोमवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा अंबिकापुर में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में शद कीर्तन प्रारंभ हुआ। सिख संगत के साथ नगर वासियों ने बड़े ही श्रद्धा के साथ गुरुद्वारा में माथा टेका। 11 बजे से विशेष दीवान सजाया गया। जिसमें रागी जत्था ज्ञानी साहिब सिंह, सुमित सिंह द्वारा शद कीर्तन कर उपस्थित संगत को निहाल किया। उसके बाद स्त्री सत्संग द्वारा रसमय शद कीर्तन किया गया। उसके पश्चात नवनीत कौर छाबड़ा, मनप्रीत कौर, बेबो कौर, एकमजोत सिंह, अश्मित कौर, लवलीन कौर, हरकिरन कौर द्वारा शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। तत्पश्चात जितेन्द्र सिंह सोढ़ी बलराज सिंह लक्की, प्रीतपाल सिंह अरोरा ने गुरु गोविन्द सिंह की जीवनी पर अपने विचार रखे। जितेन्द्र सिंह सोढ़ी ने विस्तार से बताया कि किस तरह गोविन्द सिंह ने देश धर्म और मानवता के लिए अपना सर्वंश दान कर दिया। इस अवसर पर नव नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, गुरुपाल सिंह भल्ला, विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक राजकुमार टोप्पो, आलोक दुबे , ललन प्रताप सिंह, अभिमन्यु गुप्ता ने भी समूह साध संगत को और नगर वासियों को प्रकाश पर्व की बधाइयां दी।
बच्चों ने रात्रि में किया शबद कीर्तन
रात 8 बजे विशेष दीवान सजाया गया जिसमें बच्चों ने शद कीर्तन किए एवं गुरु गोविन्द सिंह की जीवनी पर अपने विचार रखे। गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार रघुवीर सिंह छाबड़ा, पंजाबी युवा समिति के अध्यक्ष अमितोज सिंह टुटेजा और मीडिया प्रभारी जगदीप सिंह छाबड़ा, रिंकू समूह साध संगत और नगर वासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी है। कार्यक्रम का संचालन सचिव नरेन्द्र सिंह भामरा ने किया।
अटूट लंगर का वितरण
गुरु गोविन्द सिंह के 358 वें प्रकाश पर्व गुरुद्वारा को आकर्षक तरीक से सजाया गया था। सिख समाज सहित अन्य समाज के लोग मथा टेकने गुरुद्वारे पहुंचे। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद व लंगर ग्रहण किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur