Breaking News

सूरजपुर@जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर अवैध धान को लेकर की गई कार्यवाही

Share

सूरजपुर,27 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। विगत दिवस कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश पर राजस्व, खाद्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध धान को लेकर कार्यवाही कर हुए धान जत की गई साथ ही अवैध धान मामले पर एक राइस मिल को रीसाइक्लिंग की आशंका पर सील किया गया। गौरतलब है कि जिले में किसानों से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अवैध धान को लेकर भी जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार से अवैध धान की बिक्री धान खरीदी केंद्रों में ना की जा सके। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने टुकुड़ांड समिति से 97 बोरी पुराना धान ले जाने की कोशिश पर धान ज़त करने की कार्यवाही करते हुए प्रबंधक के सपुर्द किया गया । साथ धान किसान के पास नहीं होने की सहमति देने के बाद किसान से रकबा समर्पण भी कराया गया।
इसके अलावा एक अन्य मामले में बर्बरीक एग्रो प्रतापपुर के द्वारा 240 मि्ंटल धान दो गाड़ी में संदेहास्पद स्थिति में पकड़ा गया है। जिले के ग्राम केशवपुर तहसील रामानुजनगर में ट्रक में अवैध धान का परिवहन करते पाए जाने पर 300 बोरी लगभग 120 मि्ंटल धान जत कर थाना रामानुजनगर को सुपुर्द किया गया। इसके अलावा अवैध परिवहन होते पाए जाने पर रीसाइक्लिंग की आशंका पर जिले के मनोकामना राइस मिल सील किया गया तथा वाहन को धान सहित ज़त दिया गया है।


Share

Check Also

खड़गवां@ जांच या शिकायतकर्ता से जवाब-तलब? एफएमडी टीकाकरण जांच पर उठे नए सवाल

Share रायपुर से आई जांच समिति के रवैये पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप,फोन पर …

Leave a Reply