Breaking News

कुसमी@कुसमी भाजपा मंडल अध्यक्ष हिरामुनी निंकुज बनी

Share


कुसमी,19 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले में भाजपा संगठन का चुनाव हो रहा है जिसके अंतगर्त कुसमी मंडल अध्यक्ष का भी चुनाव सम्पन हुआ भाजपा की ओर से प्रवीण अग्रवाल एवं राजेन्द्र त्रिपाठी चुनाव प्रभारी बनकर कुसमी आये थे। कुसमी घासी समाज के भवन में भाजपा संगठन के लोगो की बैठक हुई जहा पर संगठन के लोगो ने आपस में चर्चा किया,जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी संगठन के लोगो ने भाजपा कार्यकाा एवं पदाधिकारियों से बातचीत कर इस संबंध राय ली थी वही गुरुवार के दिन मंडल अध्यक्ष के पद के लिये जिला पंचायत सदस्य हिरामुनी निंकुज का नाम सामने आया,गौरतलब है कि कुसमी मंडल अध्यक्ष का पद पहली बार महिला को मिला है।साथ हि मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे संजय जायसवाल को भाजपा संगठन में जिला सदस्य बनाया गया है,मंडल अध्यक्ष बनी हिरामुनी निंकुज एवं जिला सदस्य बने संजय जायसवाल को भाजपा के कार्यकाा पदाधिकारी गण गुलदस्ता देकर एवं फुलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया है।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply