अंबिकापुर, 17 दिसम्बर 2024(घटती-घटना)। चोरी के मामल में सीतापुर पुलिस ने बादी गिरोह के सरगना अनिल बादी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इसका सहयोगी एक नाबालिग को भी पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
प्रार्थी सुहेल खान ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 23 सितंबर 2024 को रोज की तरह रात को अपना दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह करीबन दुकान खोला तो देखा कि दुकान के पीछे का दिवाल में सेंध लगा था, समान का मिलान किया तो दुकान का किराना सामान तेल, पान मशाला, गुडाखु, बिस्कीट, दाल, कास्मेटिक समान, साबुन, सर्फ व दुकान में रखा नगदी रकम मेरे दुकान में नहीं था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में धारा 331(4) 305, 317(2), 112, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के संदेही का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी अनिल पावले व अजय पावले फरार थे, अनिल पावले को उसके सकूनत से हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक को जलिन्दर सिंह, व अजय पावले के साथ चोरी करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयूक्त लोहे का सबल तथा चोरी गये रकम में से 370 रूपया पेश किया। आरोपी द्वारा अपना नाम अनिल कुमार पावले पिता धनपाल पायले उम्र 34 वर्ष साकिन कपाटबहरी तेदुपारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा का होना बताया गया। आरोपी एवं विधि से संघर्षरत अपचारी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का सबल बरामद किया गया हैं, आरोपी एवं विधि से संघर्षरत अपचारी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur