सूरजपुर,18 नवंबर 2024 (घटती-घटना)। सोमवार को दो किसान के खलिहान में राखे धान के ढेर में अचानक आग लग गई। जिसमें इस किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पचिरा व रामानुज नगर लॉक के ग्राम पंचायत पत्रापाली , खेत में फसल (धान) को मिसाई के लिए खेत में रखा था, जिसमें अचानक आग लगने से धन जलकर राख हो गया। आगजनी की जानकारी फायर विकेट टीम को जैसे ही मिली तत्काल फायर टर्न आउट , आगजनी घटना स्थल के लिए रवाना किया गया ,घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया पा लिया गया किसी प्रकार का कोई हताहत नही हुआ पत्रपाली में आग लगने से किसान को भारी नुकसान का आकलन किया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार पचीरा में थ्रेसर मैं भी सर्किट लगने से चपेट में आ गया था जो आधा जल गया है आग बुझाने में फायर विकेट टीम के मुकेश शर्मा, संतोष शर्मा,बिजेंद्र, कवल, शिवप्रसाद, उज्जैन सिंह, सुखल, विजय,रविशंकर सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur