Breaking News

मनेन्द्रगढ़,@ग्रामीण बैंक में हुई चोरी,पूर्व विधायक गुलाब कमरो का सोशल मीडिया में आया पोस्ट

Share

कहा जैसे काल्पनिक सीएम दीदी रेणुका सिंह क्षेत्र से गायब है वैसे ही पुलिस भी रात्रि गश्त से गायब है
मनेन्द्रगढ़,14 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे है। दिनों दिन बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, केल्हारी में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। राहत की बात यह है कि चोर लाकर्स तक नही पहुंच पाए वरना बैंक में रखे नोटो की गड्डिया भी चोर चोरी कर ले जाते। भले ही चोरों को नोट न मिला हो लेकिन बैंक से चोरों ने 1 नग पासबुक प्रिंटर, 1 नग राउटर, 7 नग मॉनिटर सहित सामान चुरा लिए। नए बस स्टैंड केल्हारी के पास यह बैंक संचलित है। चोरों ने बैंक की खिड़की को राड से तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में एक चोर कैद भी हुआ। केल्हारी पुलिस अब बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच कर रही है।
पूर्व विधायक ने कसा तंज
केल्हारी के ग्रामीण बैंक में हुई चोरी की घटना के बाद भरतपुर सोनहत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया में लिखा है कि विष्णु के कुशासन और काल्पनिक सीएम दीदी के क्षेत्र में अब बैंक भी चोरों से सुरक्षित नहीं है।  कल रात केल्हारी के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में हुई चोरी यह बता रही है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था खस्ताहाल है।  काल्पनिक सीएम दीदी रेणुका सिंह जैसे विधानसभा क्षेत्र से गायब है वैसे ही रात्रि गश्त से पुलिस टीम गायब है। काल्पनिक सीएम दीदी रेणुका सिंह के क्षेत्र में दिख रहा है विष्णु का कुशासन।


Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रधान पाठक सोनसाय हुए सेवानिवृत्त, वनकरा स्कूल में भव्य सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई

Share सूरजपुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत दवनकरा स्थित प्राथमिक पाठशाला में लंबे समय …

Leave a Reply