खड़गवां 11 नवंबर 2024 (घटती-घटना)। पूर्व कांग्रेस की सरकार ने अपने शासनकाल में सभी कार्यलयो को 10 बजे खुलने का आदेश जारी किया गया था। कांग्रेस पार्टी कि सरकार के बाद भाजपा की सरकार ने भी पूर्व के आदेश को यथास्थिति बनाए रखा की सुबह 10 बजे और शाम को 5.30 तक कार्यालय आम जनता के लिए खुले रहेंगे और अधिकारी एवं कर्मचारी को समय पर ऑफिस में पहुंचना है छाीसगढ़ शासन के आदेश की खड़गवां विकास खंड के ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यालय और जनपद पंचायत कार्यालय में खुलेआम आदेश कि धज्जियां उड़ाई जा रही है।
राज्य शासन ने निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5.30 तक आम जनता के लिए खुल रहें हैं। तथा हफ्ते में दो दिन छुट्टी घोषित की गई है । शासन के इस आदेश का उल्लंघन खड़गवां विकास खंड के ग्रामीण यांत्रिकी विभाग कार्यालय जनपद पंचायत कार्यालय में देखा जा सकता है। शासन के आदेश के परिपेक्ष में खड़गवां के कार्यालयों में इसकी पड़ताल की गई । जिसमे ग्रामीण यांत्रिकी विभाग एवं जनपद पंचायत मे अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर नहीं आए थे। यहां पर लगभग पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी का यही हाल है मुख्यालय के कार्यालय में कभी भी समय पर नहीं आते है कार्यालय का जदातर संचालन पदस्थ कंप्यूटर आपरेटर और चपरासी के द्रारा ही करते देखा जा सकता है। इस संबंध में विकास खंड खडगवा मे गौरतलब है की खड़गवां के कार्यालय में राज्य शासन के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में लापरवाही और मनमानी करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर क्या कार्यवाही होगी और कौन कार्यवाही करेगा या सबसे बड़ा प्रश्न है। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का ढर्रा इसी तरह चलता रहेगा या कलेक्टर एम सी बी इस पर लगाम लगाएंगे देखने वाली बात होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur