Breaking News

कविता @भोले से मनुहार

Share

मन की मनुहार है,
भोले से प्यार है,
सरगम की धुन में ही,
जीवन का सार है।
मन की मनुहार …
कल्पना के सागर में,
भोले उतराए हैं,
दिल की धड़कनों में,
बस भोले समाए हैं ।
मन की मनुहार …
भोले के आने की,
आहट हुई है,
मन में भी थोड़ी,
अकुलाहट हुई है।
मन की मनुहार …
लगन लगी भोले से,
मन भर की देखो,
बदली है रुत अब,
भोले को देखो।
मन की मनुहार …
दुनिया करें चाहें,
कैसी भी बातें,
हमको तो बस,
भोले ही हैं भाते।
मन की मनुहार …
कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी
इन्दौर,मध्यप्रदेश


Share

Check Also

लेख@ संस्कारों का हस्तांतरण अगली पीढ़ी को ठीक तरीके से न हो,तो उस समाज का क्षय होना निश्चित है…

Share अश्लीलता दबे पांव नहीं,सीना तानकर इंस्टा यूट्यूब के दरवाजे आपके घर तक आई है…इन …

Leave a Reply