Breaking News

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार में एक बार फिर से मचा बवाल

Share

@ दामाखेड़ा आश्रम में उपद्रवियों ने फेंका बम…
@ की पत्थरबाजी, 11 आरोपी हुए गिरफ्तार…
बलौदाबाजार,02 नवम्बर 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में फिर से एक बड़ा बवाल हुआ है । दिवाली की जश्न के बीच बीती रात कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम दामाखेड़ा में फटाखा फोड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। इस दौरान उपद्रवियों ने आश्रम के अंदर बम फेंका और पत्थरबाजी भी की. घटना की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा रात में ही आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया । पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है । वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दामाखेड़ा आश्रम पर पुलिस बल तैनात किया गया है । यह मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है ।पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर की रात लगभग 09ः45 बजे कुछ आरोपी, जिनमें दुर्गेश देवांगन और प्रताप साहू शामिल हैं, लाठी, डंडा और बम पटाखों के साथ आश्रम में जबरदस्ती प्रवेश कर गए। आरोप है कि उन्होंने वहां जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बम पटाखा फेंक दिया. इसके साथ ही पत्थरबाजी भी की गई।सिमगा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने धारा 191(2), 193(3), 190, 331, 296, 351(3), 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है । मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@ जशपुरनगर@ जशपुर में बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन

Share … बिहान योजना के वित्तीय पहलुओं पर 140 प्रतिभागियों को दिया गया प्रशिक्षण-संवाददाता-जशपुरनगर,07 नवम्बर …

Leave a Reply