Breaking News

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म मामले मे आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,04 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी तारतम्य में प्रार्थिया दिनांक 20 सितम्बर 24 कों थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीçड़ता की जानपहचान पूर्व मे ग्राम पनसरा थाना वाड्रफनगर निवासी सरोज कुमार मारकण्डे से हुआ था,पहचान होने के बाद मोबाईल से बात चीत करने के दौरान दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे कि वर्ष 2015 के माह अगस्त में आरोपी प्रार्थिया के किराये के कमरा में आकर शादी का झांसा देकर प्रार्थिया कों आदिवासी समुदाय का होना जानते हुए भी जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, घटना दिनांक के पश्चात भी आरोपी द्वारा वर्ष 2023 तक प्रार्थिया के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, और अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना मणिपुर मे अपराध क्रमांक 307/24 धारा 376 (2) एन भा.द.वि. एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(ङ्क)का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply