Breaking News

जांजगीर@ इस पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई ने की खुदकुशी

Share

जांजगीर,28 सितम्बर 2024 (ए)। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई व भाजपा नेता ने खुदकुशी कर ली है। शेखर चंदेल (50) की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई,ट्रक पर लाश मिली है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने नैला रेलवे स्टेशन के पास खुदकुशी की है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात की है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, आरपीएफ , जीआरपी और एसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मौके से अभी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जवाहर नवोदय विद्यालय में आदर्श युवा ग्राम सभा,विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र की जमीनी प्रक्रिया

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खलीबा में शुक्रवार को आदर्श …

Leave a Reply