Breaking News

कोरबा@स्क्रैप चोरी के मामले में फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

Share

राजा मुखर्जी-
कोरबा 09 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल की मंशा अनुरूप अवैध डीजल,कबाड़,कोयला चोरी में लगाम लगाने हेतु निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में लगातार कार्यवाही की जा रही है व पूर्व के मामलों में भी धरपकड़ जारी है। कार्यवाही के सिलसिले में अपराध क्रमांक 1/22 धारा 454,380,34 भादवि के मामले में फरार आरोपी धरम सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 35 वर्ष पंखा दफाई, श्याम सुंदर यादव पिता बीर सिंह यादव उम्र 37 वर्ष बांकी, घासिया सिंह पिता बीर सिंह उम्र 32 वर्ष, संतोष यादव पिता फिरतू लाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में प्रयुक्त वाहन मारुति इको क्रमांक सीजी 12 बीबी 5648 को जब्त किया गया है।
ज्ञात हो कि 1 जनवरी 2022 को बंद पड़े कोयला खदान नंबर 5-6 से 4 से 5 टन स्क्रैप चोरी कर टाटा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10्र॥ 8170 में लोड कर भाग रहे थे जिसे पकड़ कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। पूर्व में एक आरोपी सोहन लाल मसीह को वाहन और स्क्रैप के साथ गिरफ्तार किया गया था। चोरी का सरगना धरम सिंह व साथी फरार था, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर । धरम सिंह अपनी गाड़ी से आगे चलकर पायलेटिंग करता है। उसके पायलेटिंग वाहन मारुति इको क्रमांक को भी जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में बांकी मोगरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह, आरक्षक 305 मदन जायसवाल, आरक्षक 440 राम गोपाल साहू आरक्षक 535 भोला सिंह यादव, आरक्षक 462 जागीर तंवर की अहम भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply