Breaking News

नई दिल्ली@ भारतीय पैरा पावरलिफ्टर अशोक छठे स्थान पर रहे

Share


नई दिल्ली,06 सितम्बर 2024। भारत के पावरलिफ्टर अशोक उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके और यहां पैरालंपिक में पुरुषों की 65 किग्रा पैरा पावरलिफ्टिंग के फाइनल में छठे स्थान पर रहे। अशोक ने पहले प्रयास में 196 किग्रा का वजन उठाया।
इसके बाद 199 किग्रा और 206 किग्रा का भार उठाया। लेकिन यह पोडियम पर पहुंचाने के के लिए काफी नहीं था और आखिरकार वह आठ प्रतियोगियों में से छठे स्थान पर रहे।
चीन के यी जू ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता जबकि ब्रिटेन के मार्क स्वान ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक अल्जीरिया के होसीन बेटिर के नाम रहा। पैरा पावरलिफ्टिंग एक बेंच प्रेस प्रतियोगिता है जिसमें ऊपरी शरीर की ताकत की परीक्षा होती है।


Share

Check Also

वैभव को अंडर-19 एशिया कप के लिए म्हात्रे की अगुआई वाली टीम इंडिया में चुना गया

Share नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2025। आईपीएल ऐंसेशन वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिल रहे …

Leave a Reply