@ 900 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बनें
पुर्तगाल,06 सितम्बर 2024 । पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रचा है। वो अधिकारिक मैचों में 900 गोल करने वाले पहले मेल फुटबॉलर बने हैं। उन्होंने यूईएफ ए नेशन लीग में में क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर ये उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो ने नूनो मेंडेस के क्रॉस पर 6 गज की दूरी से वॉली के साथ ऐतिहासिक गोल किया और पुर्गाल को 34वें मिनट में 2-0 से आगे कर दिया। पुर्तगाल ने ये मुकाबला 2-1 से जीता। रोनाल्डो ने 900वां गोल करने के बाद कहा कि, ये बहुत मायने रखता है। ये एक ऐसा मील का पत्थर था जिसे मैं लंबे समय से हासिल करना चाहता था। मुझे पता था कि मैं इस नंबर तक पहुंच जाउंगा, क्योंकि जैसे-जैसे मैं खेलता रहूंगा, ये स्वाभाविक रूप से होता जाएगा। ये किसी भी अन्य मील के पत्थर की तरह लगता है। लेकिन केवल मैं और मेरे आस-पास के लोग जानते हैं कि हर दिन काम करना, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से फिट रहना और 900 गोल करना कितना मुश्कि है।
रोनाल्डो ने मेसी को पछाड़ा
पांच बार बैलन डी ओर जीतने वाले रोनाल्डो ने लियोनेल मेसी को 58 गोल से पछाड़ा है। मेसी के मौजूदा समय में 842 गोल हैं। ब्राजील के दिग्गज पेले 765 गोल के साथ सूची में तीसरे नंबर पर हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur