@बीसीसीआई जल्द करेगा फैसला
नई दिल्ली ,02 सितम्बर 2024। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का अगला सीजन अभी कुछ दूर है। हालांकि बात अगर तैयारियों की करें तो वो शुरू हो चुकी है। खास तौर पर जहां एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम तैयार करने और रणनीति बनाने में व्यस्त हैं, वहीं बीसीसीआई भी नियमों पर विचार कर रही है। पहला सवाल तो इस वक्त यही है कि अगले सीजन के ऑक्शन से पहले टीमें अपने कितने खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं। इस पर फैसला इसी महीने आने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी नियम हैं, जो खेल के दौरान लागू होते हैं। अब उन पर भी चर्चा और विचार करने का वक्त आ गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur