Breaking News

नई दिल्ली@हरमनप्रीत कौर डब्ल्यूबीबीएल के प्लेयर ड्रॉफ्ट में रहीं अनसोल्ड

Share


नई दिल्ली01 सितम्बर 2024।
ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंचाइजी आधारित विमंस बिग बैश टी20 लीग का आगाज 27 अक्टूबर से होगा और फाइनल मुकाबला एक दिसंबर को खेला जाएगा। इसके लिए एक सितंबर को प्लेयर ड्रॉफ्ट प्रक्रिया का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई स्टार खिलाड़ी भी शामिल थी। इसमें एक नाम मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर का भी था जिन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से कई सीजन इस टी20 लीग में खेले हैं, लेकिन इस बार किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाया जो सभी के लिए एक चौंकाने वाला फैसला जरूर है। वहीं भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के अलावा यास्तिका भाटिया और डायलना हेमलता आगामी सीजन में जरूर खेलते हुए दिखाई देंगी।

स्मृति मंधाना जहां एकबार फिर से एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगी तो वहीं दीप्ति शर्मा मेलबर्न स्टार्स टीम का हिस्सा हैं। भारतीय महिला टीम की युवा विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया पहली बार विमंस बिग बैश लीग का हिस्सा बनी हैं, जिसमें उन्हें मेलबर्न स्टार्स की टीम से खेलने का मौका मिलेगा।


Share

Check Also

वैभव को अंडर-19 एशिया कप के लिए म्हात्रे की अगुआई वाली टीम इंडिया में चुना गया

Share नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2025। आईपीएल ऐंसेशन वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिल रहे …

Leave a Reply