Breaking News

नई दिल्ली@ 2025 में चार देशों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

Share


नई दिल्ली,22 अगस्त 2024।
भारतीय टीम इस साल कुल 10 टेस्ट मैच न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। लेकिन अब बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए ऐलान किया है कि भारतीय टीम अगले साल इंग्लैंड का दौरा करेगी। जहां उसे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ये सीरीज अगले साल जून और जुलाई के महीने में होगी।


भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में, तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्डस के मैदान पर होगा। चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से और पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से लंदन के मैदान पर होगा।


पहला टेस्टः 20-24 जून, हेडिंग्ले
दूसरा टेस्टः 2-6 जुलाई, बर्मिंघम
तीसरा टेस्टः 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स
चौथा टेस्टः 23-27 जुलाई, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्टः 31 जुलाई-4 अगस्त, लंदन


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply