@ इजरायली एथलीट्स के लिए खास व्यवस्था
पेरिस,21 अगस्त 2024। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 28 अगस्त से पैरालंपिक का आयोजन होगा। जिसके लिए देश के गृहमंत्री गेराल्ड डेर्मेनिन ने कहा कि ओलंपिक के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्था नकी तर्ज पर पैरालंपिक खेलों के दौरान भी पेरिस और इसके आसपास प्रत्येक दिन लगभग 25 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। डेर्मेनिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोहराया कि अधिकारियों ने पैरालंपिक खेलों के लिए कोई ठोस आतंकवादी खतरा नहीं पाया है। उन्होंने कहा कि गाजा में युद्ध के दौरान फिलीस्तीन में
लोगों की मौतों और पश्चिम एशिया में व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष के खतरे के बीच ओलंपिक की तरह पैरालंपिक के दौरान भी इजराइल के 27 खिलाडि़यों को एलीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
डेर्मेनिन ने कहा कि इसके अलावा 10 हजार निजी सुरक्षा एजेंट आयोजन स्थलों पर खिलाडि़यों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेंगे, पेरिस 2024 आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टेनग्वे ने बताया कि पैरालंपिक का आयोजन 19 आयोजन स्थलों पर होगा और इन खेलों में 4400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur