चार्टर्ड प्लेन में विलन के बेटे के संग घमासान
सलमान खान और एआर मुरुगादॉस की एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म सिकंदर को लेकर लगातार जिस तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं उससे फैन्स का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में खबर आई कि इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आएंगे। अब खबर है कि 22 अगस्त से शुरू होने वाले एक खास
एक्शन सीम्ेंस के लिए करीब 10,000 पिस्तौल और गोलियां मंगवाई गई हैं। अपकमिंग फिल्म सिकंदर में सलमान एक बिजनेसमैन की भूमिका निभा रहे हैं, जो समाज में अपने अच्छे काम के लिए जाना जाता है और इसी के साथ एक भूमिका दबंग वाली भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम 22 अगस्त से एक शानदार एक्शन सीम्ेंस की तैयारी कर रही है कहा जा रहा है कि इसकी जमकर तैयारी है कि ये सीम्ेंस रोमांच से भरपूर हो और इसलिए करीब 10,000 गोलियां और पिस्तौल मंगवाए गए हैं। इस हाई-ऑक्टेन सीम्ेंस को 40-दिन के शेड्यूल में शूट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता लीड एक्टर को एक अच्छे शख्स की भूमिका में दिखाते हुए हाई-ऑक्टेन एक्शन सीम्ेंस के साथ दर्शकों को लुभाने की योजना बना रहे हैं। बताया गया है कि पहले शेड्यूल के दौरान, सलमान खान ने एक पर्सनल चार्टर्ड प्लेन में विलन के बेटे के साथ जमकर हुए फाइट सीन को फिल्माया गया है। बाहुबली स्टार सत्यराज ने फिल्म के एक्शन सीम्ेंस में चार चांद लगा दिया है। सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं, जो ईद 2025 पर रिलीज़ होने वाली है। इसी फिल्म की शूटिंग की वजह से उन्होंने पिछले दो महीनों से खुद को कई अन्य प्रोजेक्ट से दूर कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur