शेखर होम जैसी जबरदस्त वेब सीरीज देने के बाद एक्टर के के मेनन अब एक और धांसू सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है मुर्शीद। मेकर्स ने हाल ही इसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया, जिसमें के के मेनन के साथ एक्टर तनुज विरवानी भी नजर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज की अनाउंसमेंट साल 2021 में की गई थी। के के मेनन ने जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई शेखर होम में एक जासूस का रोल निभाया, वहीं मुर्शीद में वह खूंखार रोल में दिखेंगे।
मुर्शीद को 30 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स ने इसका पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है, ये बॉम्बे है मेरी जान, और यहां सरताज-ए-बंबई उर्फ मुर्शीद भाई का सिक्का चलता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur