सूरजपुर 08 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। अवैध कारोबार के विरूद्व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में शुक्रवार, 07 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर थाना जयनगर की पुलिस ने संजयनगर में घेराबंदी कर बभनी सोनभद्र उत्तरप्रदेश निवासी एक नाबालिक बालक को पकड़ा जिसके कब्जे से 120 नग ई-स्कूफ कफ सिरप कीमत 21 हजार रूपये का जप्त किया गया। मामले में अपचारी बालक के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एसआई दिनेश राजवाड़े, प्रवीण राठौर, एन.के.त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक रमेश कसेरा, दीपक दुबे, मितेश मिश्रा, विकास मिश्रा, कृष्णा सिंह व अभय पाण्डेय सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur