Breaking News

कोरबा@कोरोना के कारण 43वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप स्थगित

Share

कोरबा 07 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। 9 जनवरी 2022 से कोरबा में होने वाले माता स्व. बिंदेश्वरी देवी 43वीं राष्ट्रीय महिला फुटबाल चैंपियनशिप ,कोविड-19(कोरोना) के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया ।उपरोक्त जानकारी भारतीय महिला फुटबाल महासंघ,नई दिल्ली के महासचिव शेख मोहम्मद जावेद ने देते हुए बताया कि, कोरबा में 09 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक छत्तीसगढ़ महिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता स्व. बिंदेश्वरी देवी 43वीं राष्ट्रीय महिला फुटबाल चैंपियनशिप आयोजित होना था,जो वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। उक्ताशय की जानकारी चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यों के टीम को भी सूचित कर दिया गया है। शेख जावेद ने यह भी बताया कि कोरबा जिला ही नहीं समूचा छत्तीसगढ़ समेत भारत के सभी राज्यों वैश्विक महामारी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहा है। खिलाçड़यों, अधिकारियों,दर्शकों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्थिति सामान्य होने पर पुनः इस चैंपियनशिप को आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला प्रशासन को भी दे दी गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply