इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार हुए शामिल
कोरबा,26 जून 2024 (घटती-घटना)। जिले के पुलिस मुख्यालय में कोरबा पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार को बताने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दोपहर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के द्वारा पीपीटी के माध्यम से नवीन क¸ानून के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा मीडिया से अनुरोध किया गया की नवीन क¸ानूनो का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे ताकि जनमानस को इसके बारे में जानकारी हो जाये।
ज्ञात हो कि 01 जुलाई से नये क¸ानून लागू हो जाएँगे। इसलिए इसके बारे में जानकारी देने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया के नए कानून के लागू होने से देश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनेगा । भारतीय न्याय संहिता का उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार करना है, जबकि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ सुरक्षा उपायों को भी सुनिश्चित करती है साथ ही भारतीय साक्ष्य अधिनियम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों की मान्यता और प्रामाणिकता से संबंधित है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur