-संवाददाता-
कोरबा,17 जून 2024 (घटती-घटना)। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोंदरो में एक पुत्र ने अपने पिता की हत्या महज एक मामूली से विवाद के चलते कर दी। मामला दिनांक 16.06.2024 को रात करीब 11 बजे का है ,जब जरिये मोबाईल फोन से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम दोंदरो में अशोक केंवट ने अपने पिता को टांगी के पासा से मारकर हत्या कर दिया है, कि सूचना तस्दीक कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कोरबा को तत्काल अवगत कराया गया। जिसपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस.चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक कोरबा (मुख्यालय) श्रीमती प्रतीभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में बालको पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी पुत्र के तलाश में जुट गई। बताया गया के आरोपी केरल में इलायची के बगीचा में काम करता था एवं बीच-बीच में समय निकालकर वह अपने घर दोंदरो घूमने आया करता था। इस बार भी वह पिता के बुलाने पर घर आया था। क्योंकि उसके विवाह में घर वाले विलंब कर रहे थे जिसे लेकर वह घरवालों से काफी नाराज था। 16जून की रात को भी पिता पुत्र के बीच विवाह में विलंब को लेकर विवाद हो गया जिसपर पुत्र अशोक केवट ने अपने पिता दिलचंद केंवट 55 वर्ष पर टंगी के पाशा से वार कर दिया, जिसपर पिता दिलचंद की घर ही में मौत हो गई द्य उक्त घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी केरल भागने के फिराक में था, किन्तु बालको पुलिस की सूझबूझ एवं तत्परता से आरोपी के पता तलाश में लग जाने से आरोपी के फरार होने से पहले ही दोंदरो के स्कूल के पास जंगल तरफ जाते समय आरोपी अशोक कुमार केंवट पिता दिलचंद केंवट उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम दोंदरो थाना बालकोनगर कोरबा को अपराध क्र- 307/2024, धारा-302 भादवि के तहत पकड़ लिया गया एवं विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव प्र.आर. राजनारायण सिंह, आरक्षक शिव पैकरा, अनिल साहू, हरिश मरावी, शत्रुहन बंजारे, गोपाल साहूनन्द कुमार राठौर का उत्कृष्ट योगदान रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur